WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

ग्राहक बनकर दुकान आये दो युवक महिला का हार छीनकर भागे

ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे दो बदमाशों ने दुकान संचालिका के गले से डेढ़ तौला सोने का हार झपट कर बाइक से हुए फरार ,

छपारा यशो:- नगर के संजय कॉलोनी चौराहे स्थित एक किराना व्यवसाई की घर में किराना दुकान में विगत 8 अगस्त की शाम एक सोने का हार झपट कर चोरी करने की वारदात को दो बदमाशों ने अंजाम दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे घटित हुई जब संजय कालोनी निवासी आर डी साहु की पत्नी राजकुमारी साहु घर के सामने स्थित किराना दुकान पर थीं जहां एक बाईक से दो 20 से 25 वर्ष की उम्र के दो युवक पहुंचे और एक युवक ने दूकान में नारियल और अगरबत्ती खरीदने के बहाने से दुकान संचालक महिला को व्यस्त कर मौका पाकर दुकान संचालक महिला के गले में पहने सोने का हार जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए लगभग है को झपट कर भाग गया । हार झपट कर भागने वाले युवक का दूसरा साथी जो दूकान के बाहर सड़क पर बाइक चालू कर तैयार बैठे हुए था, हार झपट कर वह उसके साथ तेजी से भाग गया ।

घटना की सूचना पुलिस थाना में दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस के द्वारा मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले जा रहे है। वहीं पुलिस द्वारा दोनों संदिग्धों तेजी से तलाशा जा रहा है । बताया गया कि उक्त वारदात को अंजाम देने के पूर्व भी दो बार उक्त दुकान में दोनों संदिग्ध व्यक्ति ग्राहक बनकर पहले भी रैकी कर चुके थे । किराना व्यापारी की उक्त किराना की दुकान उसके निवास पर ही है । बदमाशों ने सोच-समझकर इस दुकान में बैठी महिला का हार छीनने की योजना को तैयार किया उन्हें यह बात पता थी कि महिला अकेली दुकान का संचालन करते हुए किस समय बैठती है और भीड़भाड़ नहीं होने से मात्र कुछ मिनटों में एक मुंह में मास्क पहने और दूसरे ने हेलमेट पहने हुआ था । छपारा पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आमजनों को दोनों संदिग्धों से सतर्क सावधान रहने की सलाह दी गई है जानकारी दी गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!