WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

अंडर-17 म.प्र. बालिका वर्ग की टीम का चयन संपन्न

मध्य प्रदेश की टीम नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता जयपुर (राजस्थान) रवाना

सिवनी यशो:- म.प्र.फुटबाल संघ द्वारा जिला फुटबाल संघ सिवनी को राष्ट्रीय अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रदेश की टीम को चयन करने के लिये सौपे गये दायित्व के अंतर्गत दिनांक 25.09.23 से 27.09.23 तक स्टेडियम मैदान सिवनी पर चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलो से आयी 44 खिलाडिय़ों में से 36 खिलाडिय़ों का प्राथमिक चयन किया जाकर गहन प्रशिक्षण दिनांक 28.09.23 से 02.10.23 तक सुश्री मोना वर्मा एन.आई.एस.कोच बनारस एवं सुनील यादव सिलेक्टर द्वारा दिया गया। दिनांक 02.10.23 को प्रात: 10:30 बजे स्टेडियम मैदान सिवनी पर प्रदेश की 22 खिलाडिय़ों की चयनित सूची घोषित की गई। सूची की घोषणा करते हुये क्वाडीनेटर एवं सचिव जिला फुटबॉल संघ सिवनी ने चयनित टीम को शुभकामनाऐं दी एवं भोजन उपरांत म.प्र. की टीम को जबलपुर होते हुये जयपुर प्रस्थान कराया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की चयन स्पर्धा एवं प्रशिक्षण के द्वौरान बालिकाओं के रूकने एवं भोजन की व्यवस्था रक्षित निरिक्षक पुलिस लाईन सिवनी में प्रवीण नायडु द्वारा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी.शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। म.प्र. की बालिका वर्ग की चयनित खिलाडिय़ों के नाम इस प्रकार है
हर्षिता सोलंकी, त्रिशा ठाकुर, साक्षी पाण्डेय, सुनिधि निर्मल, अनुपमा चौहान, सयुक्ता कबाडी भूमिका यादव,अवनी कुमार,खुशी राजपूत, पूजा डाबर, करणिका केतवास, जिया, राधिका शर्मा रौनक जाट, दिक्षा सावले, अश्वनी गौर, आकाशीय परमार, कनिष्ठा परमार, तमन्ना जाट, अंजल मसीह, बाराती, आस्का खान, टीम के मैंनेजर श्री आशीष पिल्ले एवं टीम की कोच सुश्री मोना वर्मा बनारस को बनाया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!