यूनिटी मार्च 5 नवंबर को - सिवनी में गूंजेगी एकता की पुकार
सांसद भारती पारधी और विधायक दिनेश राय 'मुनमुन' के नेतृत्व में निकलेगी भव्य पदयात्रा, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर होगा आयोजन
भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने की सहभागिता की अपील
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जिलेवासियों से यूनिटी मार्च सिवनी में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह मार्च सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
यात्रा मार्ग और कार्यक्रम विवरण
यह पदयात्रा 5 नवंबर 2025 को ग्राम कारीरात से सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर शाम 3 बजे ग्राम सीलादेही स्थित मां वैष्णो देवी धाम में सम्पन्न होगी।
यात्रा का मार्ग — कारीरात – भंडारपुर – चावड़ी – पलारी – सीलादेही रहेगा।
यात्रा के दौरान पड़ाव स्थलों पर एकता शपथ, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम और चौपाल संवाद जैसे आयोजन होंगे।
कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष भंडारा और धार्मिक कार्यक्रम
यात्रा के समापन के बाद सभी जनप्रतिनिधि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वैष्णो देवी धाम में आयोजित होने वाले भंडारे एवं अन्नपूर्णा महोत्सव में शामिल होंगे।
तैयारियों की कमान संगठन के जिम्मेदारों के हाथ में
भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने यूनिटी मार्च सिवनी की तैयारी हेतु पीयूष दुबे को जिला प्रभारी, संदीप उईके को सह प्रभारी तथा स्वर्णिम साहू को सह संयोजक नियुक्त किया है।
इस यात्रा के प्रमुख मुनिया टांक, सह प्रमुख बिट्टल पटेल, और लखनवाड़ा मंडल अध्यक्ष नितेश सनोडिया के नेतृत्व में टीमें तैयारियों में जुटी हैं।
संगठन की अपील — समय पर पहुंचे सभी कार्यकर्ता
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यात्रा में सांसद,
विधायक,
पूर्व विधायक,
जिला अध्यक्ष,
जनपद सदस्य,
पार्षद,
मण्डल अध्यक्ष,
मोर्चा पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
यात्रा के दौरान भोजन, स्वल्पाहार, चाय-पानी की व्यवस्था रहेगी।
तारीख: 5 नवंबर 2025 (बुधवार)
समय: प्रातः 9.00 बजे एकत्रीकरण — गौशाला, ग्राम कारीरात
समापन: शाम 3.00 बजे — वैष्णो देवी धाम, सीलादेही
https://www.patrika.com/photos/news-bulletin/unity-march-pays-tribute-to-iron-man-20066706



