क्राइममध्यप्रदेश

मौलाना नकली नोटों का सौदागर निकला, बातें नेकी की और काम बेईमानी का

खंडवा के जावर थाना क्षेत्र में मौलाना के कमरे से 19 लाख 78 हजार रुपये के नकली नोट बरामद, गांव में फैली सनसनी<

खंडवा (म.प्र.) | 03 नवंबर 2025: खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र से रविवार देर शाम एक मौलाना के कमरे से ₹19,78,000 के नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी मौलाना जुबेर पिता अशरफ अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मौलाना बुरहानपुर जिले के हरिपुरा का निवासी और लूट-चोरी के मामलों में हिस्ट्रीशीटर निगरानीसुदा बदमाश है। बुरहानपुर में कोई मस्जिद या मदरसा काम नहीं दे रहा था, इसलिए वह खंडवा के ग्रामीण इलाकों में खुद को नेक और परहेजदार बताकर इमामत और मदरसा पढ़ाने का काम करने लगा था।

तीन माह से गांव में इमामत कर रहा था

ग्राम पेठिया में मस्जिद निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए अस्थाई रूप से इमामबाड़े को मस्जिद बनाया गया था। आरोपी मौलाना वहीं रहकर 12 हजार रुपये महीने पर नमाज पढ़ाने और बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह तीन महीनों में करीब 17 बार इलाज के बहाने गायब हुआ था।

मालेगांव में पकड़ा गया था नकली नोटों के साथ

26 अक्तूबर को वह मां की बीमारी का बहाना बनाकर गांव से गया और

29 अक्तूबर को महाराष्ट्र के मालेगांव में नकली नोटों से भरे बैग के साथ गिरफ्तार हुआ।

रविवार को जब यह खबर गांव में वायरल हुई तो ग्रामीणों ने जावर थाना पुलिस को सूचना दी।

कमरे की तलाशी में निकले 19.78 लाख के नकली नोट

पुलिस ने मौलाना के कमरे की तलाशी ली तो-

वहां से 19 लाख 78 हजार रुपये के नकली नोट और एक कटर बरामद हुआ।

इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कहा कि-

“जो हमें नेकी की बातें सिखाता था, वही निकला सबसे बड़ा ठग।”

एएसपी बोले – महाराष्ट्र पुलिस से होगी संयुक्त जांच

एएसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई की गई है।

आरोपी का महाराष्ट्र पुलिस से भी कनेक्शन है और संयुक्त जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि –

गांव की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/bihar/supaul/bihar-special-armed-police-jawan-arrested-with-123-fake-notes-of-rs-500-in-supaul/articleshow/121550965.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!