मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन – सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर उत्साहपूर्वक दौड़े सैकड़ों नागरिक

खेल संघों के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे

Seoni 31 October 2025
सिवनी यशो:- देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज पूरे देश एवं प्रदेश के साथ ही सिवनी जिले में भी “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। यह आयोजन फुटबॉल स्टेडियम सिवनी से प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों नागरिकों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रन फॉर यूनिटी सिवनी में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर दौड़ शुरू करते हुए विधायक दिनेश राय, कलेक्टर शीतला पटले और अधिकारी
सिवनी में रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ करते विधायक दिनेश राय, कलेक्टर शीतला पटले और उपस्थित जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी  एस.एस. कुमरे, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे, खेल संघों के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विधायक श्री दिनेश राय ने कहा कि सरदार पटेल जी ने भारत की रियासतों को एक सूत्र में बांधकर राष्ट्र की एकता को सशक्त किया। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई।

अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ किया गया।

यह दौड़ फुटबॉल स्टेडियम से प्रारंभ होकर बड़ी पुलिस लाइन,

सिवनी में रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ करते विधायक दिनेश राय, कलेक्टर शीतला पटले और उपस्थित जनप्रतिनिधि

सर्किट हाउस, गांधी भवन,

पोस्ट ऑफिस, दलसागर चौपाटी,

एम.एल.बी. स्कूल, सोमवारी चौक होते हुए

पुनः फुटबॉल स्टेडियम में समाप्त हुई।

इस दौड़ में एनसीसी,

एनएसएस,

फिजिकल अकादमी,

खेल प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी सहित लगभग 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और एकता का वातावरण देखने को मिला।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-following-the-ideals-of-sardar-patel-is-the-true-tribute-said-cm-yogi-at-the-launch-of-run-for-unity-in-lucknow-40024659.html?utm_source=article_detail&utm_medium=CRE&utm_campaign=latestnews_CRE

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!