WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

परीक्षा में सफलता के लिये विद्यार्थियों को मानसिक रोग विशेषज्ञ ने दिये उपयोगी टिप्स

Chhindwara 19 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- मेंटल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत चौरई स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से प्राचार्य संदीप साहू की उपस्थिति में मेंटल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ तुषार तलहल मानसिक रोग विशेषज्ञ ने छात्रों को तनाव और परीक्षा के दबाव का मैनेजमेंट और शिक्षकों को लक्षणों के आधार किन छात्रों को चिकित्सक के पास भेजना हे,जिससे समय पर समाधान किया जा सके,डॉ विकास द्विवेदी ने कम समय को देखते हुए परीक्षा की तैयारी सब्जेक्ट के अनुसार कैसे की जाए जिससे अच्छे रिजल्ट प्राप्त हो।

सुश्री आराधना शुक्ला जी संकल्प वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि माता पिता के द्वारा किस तरीके से परीक्षा के तनाव में उनके कर्तव्य और ध्यान देने योग्य बातों पर चर्चा की गई।मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर तुषार ने इस अवसर पर सभी को परीक्षा के समय मेंटल हेल्थ टिप्स देते हुए कहा की तनाव से बचना चाहिए ।परीक्षा का तनाव आपको स्वास्थ को बिगाड़ सकता है इससे बचे हल्का भोजन पर्याप्त नींद एवम समय समय पर अपने दैनिक कार्य करते हुए पढ़ाई करे आप स्वास्थ रहेंगे एवम परीक्षा भी अच्छे दे बिना तनाव के दे सकेंगे।

इस अवसर पर डाक्टर विकास द्विवेदी ने भी बच्चो को स्वस्थ रहने एवम कैसे मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए अच्छे से पढ़ाई करे बताया।उन्होंने कहा की परीक्षा के समय ही नहीं अपितु थोड़ा थोड़ा पाठ्यक्रम रोजाना ही पढऩे का सबक दिया।वरिष्ठ समाजसेवी सुश्री आराधना शुक्ला ने अपने घर अपने माता पिता और गुरु के ही मागदर्शन से जीवन में आगे बढ़े एक स्वस्थ मानसिकता तभी आ सकती है जब आप अपना जीवन सुबह से शाम तक ईमानदारी से अपना कार्य करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!