छिंदवाड़ाधर्म

श्री शनि जन्मोत्सव पर समारोह पर आज विशाल भंडारा

Chhindwara 26 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- श्री पंचमुखी उत्थान सेवा समिति तहसील परिसर छिंदवाड़ा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आज दिनांक 27 मई 2025 दिन मंगलवार को श्री शनि जन्मोत्सव समारोह आयोजन किया गया है ।

उक्ताशय की जानकारी समिति के सह कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने देते हुये बताया इस अवसर पर प्रात: 5 बजे से 7 बजे तक हवन, प्रात: 8 बजे से 9 बजे छप्पन भोग लगाया जायेगा एवं शाम 8 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 30-40 हजार श्रद्धालु भक्तों को भंडारा प्रसाद का वितरण किया जायेगा । समिति ने इस अवसर पर अधिक सेे अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!