छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

अमरवाड़ा में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, दस प्रतिशत कम हुआ मतदान

   भोपाल :- छिन्दवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-123 अमरवाड़ा (अजजा) में उप निर्वाचन के लिये बुधवार (10 जुलाई) को शांतिपूर्ण रूप से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में कुल 78.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहाँ 80.00 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं एवं 77.40 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिये अपने मताधिकार का उपयोग किया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  राजेश कौल ने बताया कि अमरवाड़ा (अजजा) में बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ।

आयोग ने पीठासीन अधिकारियों को शाम 6 बजे तक कतार में खड़े हुए सभी लोगों को वोट डालने के निर्देश दिए थे। इस कारण की मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे के बाद भी वोटिंग चलती रही। हालांकि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर 88.63 वोट डाले गए थे। यहां वोटिंग के लिए 332 मतदान केंद्र बनाए गए थे और अब यहां शनिवार, 13 जुलाई को मतगणना कराई जायेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!