WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में अब अतिक्रमणकारियों से मुक्त होगी वक्फ की अरबों की संपत्ति!

वक्फ बोर्ड सक्रिय हुआ, सिवनी में हलचल तेज – 33 करोड़ का सौदा रद्द, कार्रवाई की तैयारी

Seoni 26 June 2025
सिवनी यशो:- देशभर में वक्फ संपत्तियों के भौतिक सत्यापन और संरक्षण की दिशा में वक्फ बोर्ड की सक्रियता के परिणामस्वरूप सिवनी जिले में भी वर्षों से अतिक्रमण की शिकार भूमि को मुक्त कराने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
जिन जमीनों पर दशकों से प्रभावशाली अतिक्रमणकारी कब्जा जमाए बैठे थे, वे अब खुद को घिरा हुआ महसूस कर रहे हैं।

372 एकड़ वक्फ भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा

सिवनी जिले में वक्फ की 372 एकड़ जमीन, जिनमें डुंगरिया की 320 एकड़, बिठली की 27.3 एकड़ और ज्यारत की 27.5 एकड़ भूमि शामिल है, का उल्लेख 1 अप्रैल 1983 के राजपत्र में स्पष्ट रूप से दर्ज है। लेकिन इन जमीनों को वर्षों से कब्जा कर बेचा गया और कॉलोनियों में तब्दील किया गया।

दैनिक यशोन्नति की रिपोर्ट से हिला सौदा: 33 करोड़ की ज़मीन वापस

ज्यारत क्षेत्र की 11 एकड़ जमीन का एक 33 करोड़ रुपये का सौदा कॉलोनाइजऱ द्वारा किया गया था।
परंतु दैनिक यशोन्नति द्वारा उठाए गए तथ्यों और वक्फ बोर्ड की तत्परता के चलते यह सौदा रद्द हो गया, जिससे बड़े स्तर पर होने वाला एक और अतिक्रमण रोका गया।

शासन पोर्टल पर पुन: प्रविष्टि, वैधानिक दावा सशक्त

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि समाचार पत्रों की जिम्मेदार रिपोर्टिंग और सामाजिक जागरूकता के चलते अब सभी वक्फ संपत्तियाँ शासन पोर्टल पर विधिवत दर्ज हो चुकी हैं। इससे भविष्य में न्यायिक कार्रवाई का आधार सशक्त हुआ है। सिवनी की भूमियाँ पोर्टल में दर्ज होने की प्रक्रिया संबंधी जानकारी उन्होंने दैनिक यशोन्नति को प्रदान की ।

 यह भी पढ़े :- सिवनी में 6 सौ करोड़ रूपये से अधिक की वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा

वक्फ अधिनियम में संशोधन बना आधार

वक्फ अधिनियम में हुए हालिया संशोधन के आधार पर फर्जी हस्तांतरण, कब्जा और वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग पर वक्फ बोर्ड को मजबूत वैधानिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। इसी के चलते अब मूकदर्शक बनी वक्फ संपत्ति संरक्षण प्रक्रिया में स्पष्ट सुधार दिखाई देने लगा है।

अतिक्रमणकारियों में बेचैनी: कई सौदे अब जांच के दायरे में

जिन व्यक्तियों ने इन जमीनों को बेचकर कॉलोनियाँ खड़ी कर दीं, उनके खिलाफ अब दस्तावेज़ी और कानूनी जांच तेज हो रही है।
अनेक लोग जो पहले शिकायतों के बावजूद बच जाते थे, अब शासन व वक्फ बोर्ड की जाँच में चिह्नित हो चुके हैं।

संपत्ति गरीबों के हित में समर्पित होगी

सिवनी ज्यारत कमेटी के अध्यक्ष शफीक पटेल और वक्फ अध्यक्ष आशिफ जारदारी ने बताया कि अब यह संपत्ति गरीब मुस्लिम समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और सहायता योजनाओं में उपयोग की जाएगी।

यह भी पढ़े :-अरबों की जमीन हड़प गये प्रभावशाली नेता, दरगाह अध्यक्ष का आरोप

अरबों की संपत्ति का दुरुपयोग: एक पीढ़ी को मिला नुकसान

जानकार बताते हैं कि अगर इस वक्फ संपत्ति का नियमानुसार उपयोग होता तो सिवनी के अल्पसंख्यक समुदाय की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार हो सकता था।
600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की यह संपत्ति आज भी समाज के उत्थान में प्रयोग हो सकती है।

दैनिक यशोन्नति को वक्फ बोर्ड की सराहना
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि

“दैनिक यशोन्नति ने सत्य के साथ खड़े होकर जो जन-जागरण किया, उसने न केवल अवैध सौदे रोके बल्कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!