धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
बालरूप हनुमान मंदिर मार्ग में भव्य प्रवेश द्वार का कार्य प्रारंभ
सिवनी 02 दिसंबर 2024
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा सिवनी नगर के प्रतिष्ठित सिद्ध श्री बालरूप हनुमान मंदिर महावीर टाकीज सिवनी के प्रवेश मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिये विधायक निधि से स्वीकृत किया गया है । पिछले दिनों इस प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है । मंदिर मार्ग पर बन रहे इस प्रवेश द्वार का काम प्रारंभ होने से मंदिर जाने वाले भक्तगणों में भारी हर्ष व्यापत है तथा सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का आभार ज्ञापित कर रहे है ।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नगर के प्रतिष्ठित बालरूप हनुमान मंदिर के इस प्रवेश द्वार का भूमिपूजन ऐतिहासिक तिथि अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तिथि 22 जनवरी 2024 को किया गया था । इस प्रवेश द्वार के साकार रूप लेने से हनुमान भक्तों में हर्ष व्यापत है ।



