सिवनी

आई.टी.आई. कॉलेज छपारा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Seoni 05 June 2025
छपारा यशो:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आई.टी.आई. कॉलेज, छपारा में नगर पालिका परिषद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री नलिन तिवारी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल ने की, तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष  शिवकांत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आई.टी.आई. कॉलेज छपारा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस - Seoni News सभी अतिथियों ने कॉलेज परिसर में आम, नीम, पीपल, जामुन जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया।

प्राचार्य श्री नलिन तिवारी के विचार है कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली चेतना है, जिसे प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल ने कहा, “वृक्ष न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि धरती के तापमान को नियंत्रित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।”

उपाध्यक्ष  शिवकांत सिंह ने कहा कि “बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधरोपण एक आवश्यक कदम है। यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।”

 संजय उइके एवं  हर्ष सोनी ने भी पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं व गणमान्य व्यक्तियों उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण के संरक्षण हेतु संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से पौधों की देखभाल करेंगे और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते रहेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button