WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया गया विश्व खाद्य दिवस का कार्यक्रम

सिवनी यशो:- कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी के दर्पण सभागार में मनाया गया विश्व खाद्य दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी के दर्पण सभागार में दिनांक 16.10.2023 को विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया। केन्द्र के खाद्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. जी. के. राणा द्वारा कृषि महाविद्यालय जबलपुर एवं बालाघाट की ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्राप्त करने आई छात्राओं को बताया गया कि विश्व खाद्य दिवस की महत्ता भोजन के मुख्य छ: घटक में से इस वर्ष का मुख्य विषय भोजन का मुख्य एवं अभिन्न घटक जल है। उन्होंने बढते हुए जल प्रदूषण एवं दिन प्रतिदिन होती जल की कमी के बारे में चर्चा की। जल का फसल उत्पादन, फसल उत्पादन उपरान्त रसोई में भोजन बनाने एवं भोजन ग्रहण करने उपरान्त शरीर मे पचाने तथा शरीर का ताप नियंत्रित करने एवं उपापचयी क्रियाओं के बाद अनावश्यक रसायन को शरीर से उत्सर्जित करने में मुख्य भूमिका है। इसके साथ ही छात्राओं को मौसमी फल आंवले से बनने वाले विभिन्न उत्पादों जैसे आंवले का मुरब्बा एवं आंवले की सुपारी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. के. पी. एस. सैनी एवं इंजी. कुमार सोनी की उपस्थिति रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!