मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

09 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

छपारा यशो :- भीमगढ़ की गंगाई रैयत कॉलोनी में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस (vishva adiwasi diwas) मनाया जाना है । इसको लेकर भीमगढ़ कॉलोनी सेक्टर गंगाई खास में सर्व  आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई छपारा के तत्वाधान में विशेष बैठक का आयोजन किया गया  ।
 जिसमें छपारा ब्लॉक एंव विभिन्न ग्राम के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए जिसमें सर्व सहमति से निर्णय दिया गया कि आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्ष उल्लास के साथ ग्राम गंगाई रैयत कॉलोनी में सामूहिक रूप से मनाया जाएगा।
   जिसमें रैली, महापुरुषों की झांकियां, आदिवासी संस्कृति की झांकी दिखाई जाएगी आसपास के क्षेत्रीय ग्रामों में रैली महापुरुषों की झांकियां, जल, जंगल, जमीन और रीति रिवाज संस्कृति को बचाने की थीम पर जोर दिया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से निलेश मर्सकोले जनपद सदस्य, पतिलाल ऊईके, शिवराम कायपेती, राजेंद्र भलावी, धनीराम परते, पवन भलावी, बलराम कुमरे, सत्येंद्र ऊईके, सोहन करपेती, कृष्णा परते, चुन्नीलाल धुर्वे, रवि कुमार भलावी, आकाश कुमारे, बसोंडीं लाल ऊईक, शिवकुमार कुमरे, दौलत राम ऊईके, मेहनत परते, बंटी बरकडे, राजेश बरकड़े, बंसी सीताराम कुमरे, राकेश सिरसाम,जगदीश ऊईके, रोहित इनबाती, जितेंद्र परते, तेज लाल भलावी, पीतम राम भलावी, संत कुमार ऊईके, आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल रहे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!