सिवनी

युवक की ट्रेन से कटकर मौत

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के घंसौर और कुल्लू माता मंदिर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान अर्जुन उर्फ अज्जू यादव (20) के रूप में हुई है। वह नर्मदा यादव का पुत्र था। अर्जुन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घंसौर आया था। रात के समय वह रेलवे ट्रैक के पास घूम रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।सुबह कुछ लोगों ने घंसौर और कुल्लू माता मंदिर के बीच युवक का शव देखा। उन्होंने तुरंत घंसौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस तरह हुआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!