मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी में जिला इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी गठित

सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ को मुख्य संरक्षक, अल्ताफुर्रहमान अध्यक्ष

Seoni 14 October  2025
सिवनी यशो:- इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में सिवनी जिला इकाई की नई कार्यकारिणी सोमवार को गठित की गई और इसे तीन वर्ष के लिए मान्यता दी गई।

सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ को मुख्य संरक्षक और दुपेन्द्र लकी अमूले को जिला पंचायत सदस्य संरक्षक बनाया गया। संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अल्ताफुर्रहमान को सौंपी गई।

उपाध्यक्ष में आर.एस. कुड़ापे, मुकेश जैन, मंशाराम चंद्रवंशी, सचिव में सागर जयसवाल, सह सचिव में केवल परते, निशाद खान, बसंत बघेल, और कोषाध्यक्ष आशीष नागपुरे नियुक्त हुए।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय मरसकोले, माजिद खान, दशरथ बर्मन, शाहिद खान, ललित राय, दिलीप यादव, सुदामा पटले, आबिद खान, जितेंद्र पप्पू शेन्डे, रंजीत गुर्जर, भारत बंजारा शामिल हैं। कुश्ती कोच की जिम्मेदारी आसिफ खान और किशोर इनवाती को सौंपी गई।

प्रांतीय महासचिव अर्जुन यादव (जबलपुर) ने बताया कि यह कार्यकारिणी प्रदेश स्तर पर कुश्ती प्रतिभाओं को निखारने और पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी।

https://wrestlingfederationofindia.org/registration.php

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!