भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस के राजभवन घेराव में सिवनी से पहुँचे कांग्रेसी
सिवनी 10 मार्च 23
सिवनी यशो:- भाजपा सरकार की नाकामियों महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी अडानी के पक्ष में आर्थिक नीति से गरीब मध्यम वर्ग के करोड़ो भारतीयों की बचत जोखिम में प्रदेश भर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं पर हो रहें अत्याचार एवं भाजपा की गलत नीतियों के कारण परेशान किसान जैसे प्रदेश में व्याप्त अनेक ज्वलंत मुद्दो के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर से एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज भवन का घेराव किया। दमनकारी भाजपा सरकार ने घेराव को असफल बनाने के लिये अनेक षडयंत्र रचे उसके बाद भी बडी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने राज भवन का घेराव किया। उन्हें रोकने के लिये बल का एवं वाटर केनन का उपयोग किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुुराना के निर्देश पर सिवनी जिले की चारो विधानसभा से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज भवन का घेराव करने लखनादौन विधायक योगेन्द्रसिंह बाबा, बरघाट विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया, पूर्व विधायक ठा. रजनीश सिंह, सिवनी जिला प्रभारी पूर्व विधायक चैधरी गंभीरसिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री ब्रजेशसिंह(लल्लू) बघेल, राजा बघेल, देवीसिंह चैहान, मोहनसिंह चंदेल, साबिर अंसारी, ठा. खुमानसिंह, राजेश मानाठाकुर, आनंद पंजवानी, सुमित मिश्रा, विपिन यादव, नितिन शुक्ला, गिडियन टी सिंह, विपतलाल उइके, विजेन्द्र करोसिया, धनंजयसिंह, आसिफ इकबाल, राजा मुबीन, राजू कहार, श्रीमति कविता कहार, श्रीमती विमला ठाकुर, श्रीमती सुयोगिता सनोडिया, श्रीमती पवनरेखा रिनायत, श्रीमती रोशनी उइके, श्रीमती ज्ञानता बोरकर, डॉ. कन्हैया डहेेेरिया मंडलम अध्यक्ष, भाटीवाडा सरपंच राजेशसिंह बघेल, सलाम कुरैशी, अतिक आलम, नमन चैरसिया, डालचंद पुसाम, जागेश्वर बंजारा, अरविंद पाल, अंकित गोलूू ठाकुर, शैलेन्द्र परिहार, जितेन्द्र बघेल, रतिराम सनोडिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राजभवन घेराव आंदोलन में शामिल हुये।



