क्राइममंडलामध्यप्रदेश

📰 मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी और बाल सुरक्षा पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Mandla 02 November 2025

मंडला यशो:-  पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत मंडला जिले में गुम हुए अवयस्क बालक-बालिकाओं की शीघ्र एवं सकुशल दस्तयाबी के लिए लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मंडला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1 नवम्बर को जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना मंडला द्वारा रपटा घाट क्षेत्र में महिलाओं को ऑपरेशन मुस्कान, बच्चों के अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल अपराधों से बचाव और साइबर अपराध से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

थाना मोहगांव द्वारा ग्राम सिंगापुर सिमैया में आयोजित ग्यारस मेले के अवसर पर विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए बालक-बालिकाओं एवं ग्रामीणजनों को नाबालिक बच्चों के गुम होने से बचाव तथा सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

वहीं थाना बीजाडांडी में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को विशेष अभियान “मुस्कान” के अंतर्गत बच्चों के साथ होने वाली संभावित घटनाओं, उनकी रोकथाम, सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मंडला पुलिस विभाग द्वारा ऑपरेशन मुस्कान पहल समाज में बाल संरक्षण, सुरक्षा और जागरूकता के प्रति एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

https://x.com/mohdept/status/1923709470997114918

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!