मध्यप्रदेशसिवनी

जहरीली कफ सिरप से मासूमों की मौत के विरोध में कांग्रेस का धरना

सिवनी में कांग्रेस ने उठाई मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग

Seoni 16 October 2025
सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा जिले में जहरीली कफ सिरप से हुई मासूम बच्चों की मौत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में जिला इंदिरा गांधी चिकित्सालय सिवनी के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

जहरीली कफ सिरप से मासूमों की मौत के विरोध में कांग्रेस का धरना
जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में जिला इंदिरा गांधी चिकित्सालय सिवनी के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति निर्मित हो गई है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई ड्रग कंपनियों द्वारा भारी लेन-देन कर अन्य राज्यों से प्रतिबंधित और अमानक दवाओं की सप्लाई मध्यप्रदेश में की गई, जिसके परिणामस्वरूप छिंदवाड़ा जिले में साधारण रूप से बीमार पड़े बच्चों के इलाज में दी गई कफ सिरप से किडनी और लीवर फेल होने के कारण 26 मासूम बच्चों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री ड्रग माफियाओं को बचाने में लगे हैं। सरकार को ड्रग कंट्रोलर और स्वास्थ्य मंत्री पर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी, परंतु इसके बजाय उन्होंने पूरे विभाग को “लूट का अड्डा” बना दिया है। मरावी ने कहा कि ऐसी अमानवीय सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

“भ्रष्टाचार ने इंसानियत खत्म कर दी” – असलम खान

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी मोहम्मद असलम खान ने कहा कि भाजपा सरकार का पाप इतना बढ़ गया है कि अब मासूमों की मौत की कीमत सरकार के लिए केवल कुछ लाख रुपये रह गई है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

“सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है” – शिव सनोडिया

कांग्रेस नेता शिव सनोडिया ने कहा कि छिंदवाड़ा की घटना ने आमजन को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन भाजपा सरकार में बैठे लोगों के अंदर इंसानियत भी खत्म हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री यह कहकर बचना चाहते हैं कि –

“यह कफ सिरप सरकारी सप्लाई में नहीं थी।” कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति नहीं बल्कि जनहित और नैतिक जिम्मेदारी निभा रही है।

अनेक नेताओं की उपस्थिति

धरना प्रदर्शन को राजिक अकील,

मुकेश (चीकू) सक्सेना,

श्रीमती गीता सिंह ठाकुर,श्रीमती कमला बाई आहके,

श्रीमती पवनरेखा रिनायत,

विनोद यादव, संजय बैस,

धनंजय सिंह, हुकुमचंद सनोडिया, सुखदेव पन्द्रे आदि ने भी संबोधित किया।

सभा का संचालन विष्णु करोसिया ने किया तथा मोहनसिंह चंदेल ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पवन दिवाकर,

सुजीत नाहटा,

शफीक खान,

उदयसिंह बघेल,

रंजीत यादव,

तनवीर अहमद,

नन्दू यादव,

तोपसिंह सरयाम,

झनकलाल कुमरे,

नवनीत सिंह बघेल,

ठा. जयप्रकाश सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=z488sCu8zxQ

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!