Seoni October 13, 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक द्वय आनंद भगत एवं शिव सनोडिया ने क्रमशः 10 सितम्बर को सुकतरा ब्लॉक और 12 सितम्बर को कुरई ब्लॉक में बैठकें लेकर कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की।
बैठकों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों के मनोनयन को लेकर उपस्थित कांग्रेस जनों से विस्तृत रायशुमारी और सुझाव लिए गए।
पर्यवेक्षक शिव सनोडिया ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारे नेता राहुल गांधी जी देशभर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चला रहे हैं।
ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाएँ जो राहुल गांधी जी के विजन को जन जन तक पहुँचाये
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की मंशा है कि – हर ब्लॉक से ऐसा अध्यक्ष चुना जाए जो
राहुल गांधी जी के विज़न को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस को और

मजबूत बना सके।”
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं, बल्कि जनता के दुख-दर्द को समझकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय रहना है।
पर्यवेक्षक आनंद भगत ने कहा कि-
“ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो कांग्रेस की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाने में सक्षम हो और
कार्यकर्ताओं व आम जनता के हितों के लिए संघर्ष कर सके।”
बैठक में पर्यवेक्षक द्वय ने यह भी कहा कि-
“मुख्य चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में धांधली कर मोदी सरकार को लाभ पहुंचाने का पाप किया गया है।
इस मुद्दे पर जननायक राहुल गांधी जी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनों को यह अभियान घर-घर तक पहुंचाकर जनता को बताना होगा कि –
किस प्रकार केन्द्र सरकार ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की।
इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाना हर कांग्रेस कार्यकर्ता का कर्तव्य और जिम्मेदारी है।
बैठकों में कुरई और सुकतरा दोनों ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे,
जिन्होंने संगठन सृजन अभियान के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता दिखाई।



