मध्यप्रदेशसिवनी

📰 प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली एनसीसी कैडेट अनुप्रिया का सम्मान समारोह

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में डबल गोल्ड विजेता अनुप्रिया कौरव का सम्मान

Seoni 08 October 2025

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पीजी कॉलेज) सिवनी की एनसीसी कैडेट अनुप्रिया कौरव ने किकबॉक्सिंग नेशनल ओपन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश और सिवनी जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और अतिथियों ने अनुप्रिया का अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में एनसीसी कैडेट अनुप्रिया कौरव का सम्मान समारोह
एनसीसी कैडेट अनुप्रिया कौरव ने जीते दो स्वर्ण पदक | सिवनी कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह

🥇 डबल गोल्ड से सजी उपलब्धि

अनुप्रिया कौरव ने (60 किग्रा वर्ग) में

  • लाइट कॉन्टैक्ट में 🥇स्वर्ण पदक

  • किक लाइट में 🥇स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

उनके छोटे भाई अथर्व कौरव ने (69 किग्रा वर्ग) में

  • किक लाइट में 🥇स्वर्ण

  • लाइट कॉन्टैक्ट में 🥈रजत पदक हासिल किया।

दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप (उज़्बेकिस्तान) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है।

🎖️ अनुभव साझा कर दी प्रेरणा

कार्यक्रम में अनुप्रिया व उनके पिता पवन कौरव ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “किकबॉक्सिंग जोखिम भरा खेल है जिसमें कठिन अभ्यास और आत्मनियंत्रण आवश्यक है।”
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 4 से 6 घंटे का नियमित अभ्यास और वजन नियंत्रण से ही यह सफलता संभव हो सकी।

अनुप्रिया ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच नितेश पदमाकर, गुरुजनों और माता-पिता को देते हुए कहा कि “मेरे कोच ने हर तकनीक सिखाई और मानसिक रूप से मजबूत बनाकर जीतने का आत्मविश्वास दिया।”

🏫 महाविद्यालय में सम्मान और प्रेरणा का माहौल

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग ने कहा —

“अनुप्रिया की डबल स्वर्ण उपलब्धि पूरे प्रदेश और सिवनी जिले के लिए गौरव का विषय है। आज हमें अपनी छात्रा पर गर्व है।”

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अजय बाबा पाण्डेय ने कहा —

“ऐसे सम्मान समारोह प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।”

उन्होंने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक व उनकी टीम की सराहना करते हुए अनुप्रिया, अथर्व और उनके पिता को बधाई दी।

👏 उपस्थितजन एवं संचालन

कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ से
डॉ. हर्षा डेहरिया, डॉ. प्रशांत पाण्डेय, श्रीमती भावना तिवारी, शैलेन्द्र जैन, रामकुमार बघेल, विशाल सूर्यवंशी, उमाशंकर वर्मा, राजू नामदेव, डॉ. जितेश गावनेकर, डॉ. रश्मि डेहरिया, डॉ. अर्चना द्विवेदी, कुंता ठाकरे, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक ने किया।

https://www.patrika.com/seoni-news/sports-seoni-dominates-the-national-kick-boxing-championship-19994600

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!