मध्यप्रदेशसिवनी

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सख्त दिखीं कलेक्टर नेहा मीना

अधूरी योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश, हर घर तक पानी पहुंचाने पर जोर

जल जीवन मिशन सिवनी – 752 योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Seoni 11 June 2026
सिवनी यशो:- जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति को लेकर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में जिले में संचालित एकल नल जल एवं समूह नल जल योजनाओं, घर-घर नल कनेक्शन तथा ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिले में स्वीकृत 752 एकल नल जल योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। कलेक्टर श्रीमती मीना ने लक्ष्य के विरुद्ध लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार तक समय-सीमा में पेयजल सुविधा पहुंचाई जाए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेतीं कलेक्टर नेहा मीना
सिवनी कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :- जल जीवन मिशन के तहत शासकीय धन की बर्बादी, ग्रामीण परेशान

ग्राम पंचायतों को योजनाएं हस्तांतरित करने के निर्देश

बैठक में विकासखंडवार पूर्ण हो चुकी योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका समयबद्ध हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभाई जा सके।

समूह नल जल योजनाओं की विशेष समीक्षा

बैठक में बंडोल, सिद्धघाट, संगमघाट, झुरकी एवं पायली समूह नल जल योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

यह भी पढ़े :- नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मठ मंदिर में किया पूजन-अर्चन

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने संगमघाट एवं पायली योजनाओं के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संबंधित ग्रामों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :- 31 मार्च तक प्रत्येक ग्रामीण के घर तक गुणवत्तायुक्त पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करें – पीएचई पीएस नरहरि

उन्होंने कहा कि सभी निर्माण एवं संचालन कार्यों के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर चरणबद्ध क्रियान्वयन किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाए।

पेयजल संकट रोकने पर जोर

कलेक्टर श्रीमती मीना ने अधिकारियों को आवश्यक बसाहटों में नलकूप खनन हेतु उपयुक्त स्थानों के चयन के निर्देश भी दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर जल जीवन मिशन के लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा करें।

यह भी पढ़े :- मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर भाजपा का सेवा संकल्प, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मजदूरों को पिलाई चाय

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.phed.mp.gov.in/uploads/pdfScheme/1770616345_6725fd18d1f80d40f579.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button