WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

श्रावण मास के तृतीय सोमवार को महाकालेश्वर में महारूद्राभिषेक

रूदा्रभिषेक से अनेक मनोकामनाएँ होती है पूर्ण – राघवेन्द्र शास्त्री

  सिवनी यशो:- बोरदई टेकरी महाकालेश्वर धाम में श्रावण मास के प्रतिदिन भोलेनाथ का अभिषेक निरंतर चल रहा है श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है । रुद्राभिषेक करने का महत्व माना जाता है कि श्रावण मास के महीने में रुद्राभिषेक करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं । भगवान शिव के रुद्राभिषेक से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है साथ ही ग्रह दोष भी दूर होते हैं । भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए रुद्राभिषेक करने से इसका पूर्ण लाभ मिलता है । रूद्राभिषेक करने से परिवार में सुख शांति और सफलता आती है,

अभिषेक में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने का विशेष महत्व है जिससे संतान की प्राप्ति करने की इच्छा पूरी होती है, वही दही से अभिषेक करने पर कार्यों में आ रही बाधाऐ दूर हो जाती हैं, गंगाजल नर्मदा जल मधु घी गन्ने का रस इन सब के जल से अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है । जैसे संतान की प्राप्ति लक्ष्मी की धन की प्राप्ति सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सभी देवताओं की आत्मा में भगवान सदाशिव रूद्र विराजमान है इनकी पूजा करने से सभी देवों की पूजा हो जाती है भगवान भोलेनाथ महाकाल हैं उनकी पूजा से अकाल मृत्यु का संकट भी दूर हो जाता है पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने बताया है कि पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को महारूद्राभिषेक किया जायेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!