धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को बल मिलता है – दिनेश राय मुनमुन

हैहय कल्चुरी महासभा के स्थापना दिवस समारोह मे सिवनी विधायक ने की सहभागिेता

ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को बल मिलता है - दिनेश राय मुनमुन - Seoni News

सिवनी यशो:- रविवार 04 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन स्थापना दिवस समारोह मे विशिष्ट अतिथि के रुप मे सहभागिता किया। आज भोपाल के आडिटोरियम जे के हास्पिटल कोलार रोड मे अखिल भारतवर्षीय हैहय कल्चुरी महासभा द्वारा यशस्वी मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित 89 वां स्थापना दिवस समारोह एवं युवक- युवती परिचय सम्मेलन मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विशिष्ट अतिथि के रुप मे केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती मालती राय महापौर, जयनारायण चौकसे डारेक्टर एलएनसिटी, एडवोकेट एम एल राय, जय नारायण चौकसे के साथ सहभागिता किया।

ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को बल मिलता है - दिनेश राय मुनमुन - Seoni News

     गरिमामय कार्यक्रम में सामाजिकजनों द्वारा सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का आत्मीय स्वागत कर शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान अपने संबोधन मे विधायक  दिनेश राय ने आयोजन के लिए सामाजिक बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि परिचय सम्मेलन कार्यक्रम से समाज की प्रतिष्ठा बढ़ती है साथ ही पारिवारिक मिलन समारोह के बहाने समाज का हर एक व्यक्ति एक जगह पर मिलते है । ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को बल भी मिलता है। विधायक श्री राय ने आगे कहा कि यह आयोजन सभी समाजों के लिए एक संदेश है। इससे न सिर्फ समाज के लोगों मे आपसी सामंजस्य बढ़ता है बल्कि लोगों को एक दूसरे को समझने का मौक़ा भी मिलता है। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या मे स्वजातीय बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button