WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
टेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशसिवनी

 सभी विद्यार्थीयों को मिलेगा अटल टिंकरिंग लैब का फायदा

Seoni 29 December 2024
बरघाट यशो:- 28 दिसंबर शनिवार को सीएम् राईज शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट में विकासखंड बरघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा नियुक्त नागपुर से पधारे रीजनल मेंटर डॉ अरविंद लोंढे , रायसोनी विश्वविद्यालय साईं खेड़ा से पधारे डॉ संदीप पेटकर , डॉ अधीर गोयल एवं मेंटर सुमित टहलवानी द्वारा अटल इनोवेशन मिशन द्वारा स्थापित अटल टिंकरिंग लैब एवं इससे विद्यार्थियों को होने वाले लाभ के बारे में समस्त प्राचार्यों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आभा सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी शिक्षक भूपेन्द्र बघेल द्वारा किया गया।

 सभी विद्यार्थीयों को मिलेगा अटल टिंकरिंग लैब का फायदा - Seoni News

इस बैठक में विकासखंड बरघाट के समस्त शासकीय अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के 30 प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के परिचय एवं स्वागत से हुई। प्राचार्य श्रीमती आभा सिंह द्वारा अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना के उद्देश्य एवं विद्यार्थियों को उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात रीजनल मेंटर डॉक्टर अरविंद द्वारा अटल लैब के सफल क्रियान्वयन हेतु नीति आयोग द्वारा जारी अटल सारथी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया ताकि विकासखंड के समस्त विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को इस अटल टिंकरिंग लैब का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरघाट को अटल सारथी योजना अंतर्गत क्लस्टर हेड बनाया गया है जिसमें बरघाट विकासखंड के समस्त शासकीय शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी एवं मार्गदर्शी शिक्षक आकर विभिन्न उपकरणों के संचालन की ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं एवं अपने ज्ञान के द्वारा नये आविष्कारों को जन्म दे सकते हैं।

डॉ अधीर गोयल द्वारा आगामी माह में होने वाले प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों हेतु अनुसंधान पर आधारित आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। डॉ संदीप पेटकर द्वारा जानकारी दी गई की राय सोनी विश्वविद्यालय साइन खेड़ा में विभिन्न संकाय जैसे फार्मेसी, कृषि, प्रौद्योगिकी आदि से संबंधित अत्याधुनिक प्रयोगशाला एवं विद्वान प्राध्यापक है । यहां आकर सभी क्षेत्रों में होने वाले अनुसंधानों के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है ।
कार्यक्रम के दौरान बैठक में उपस्थित सदस्यों की शंकाओं एवं प्रश्नों का समाधान विद्वान अतिथियों द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी प्राचार्य एवं आए हुए अतिथियों के आभार प्रदर्शन के साथ ही इस बैठक का समापन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!