सिवनी

व्यक्तित्व विकास सहित अन्य विषय पर 20 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 20 दिवसीय स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत अल्पावधि प्रशिक्षण सम्पन्न

 Seoni 27 March 2025

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल एवं उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) भोपाल द्वारा शसकीय महाविद्यालय बरघाट में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण व्यक्त्वि विकास, संप्रेषण कला एवं कम्प्यूटेशनल कौशल विषय पर दिनांक 03 मार्च 2025 से 23 मार्च 2025 के मध्य अल्पावधि रोजगारोंमुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका समापन 24 मार्च 2025 को किया गया उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्यमिता विकास केन्द्र सिवनी एवं शासकीय महाविद्यालय बरघाट के प्राचार्य प्रो. सी.बी. झारिया के कुशल मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजा अर्चन से हुआ। महाविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. जितेन्द्र बराडे ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 30 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किये। उक्त प्रशिक्षण के दौरान व्यक्तित्व विकास एवं संप्रेषण कौशल पर जिला समन्वयक अधिकारी दिवाकर मिश्रा, श्री अभिषेक श्रीवास्तव एवं कम्प्यूटेशनल कौशल में नरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

गौरतलब है कि प्रशिक्षण समापन के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी.बी. झारिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण छात्र/छात्राओं के उज्वल भविष्य निर्माण, व्यक्तित्व को निखारने एवं कैरियर निर्माण में उपयोगी सावित होगा। दिवाकर प्रसाद मिश्रा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति एवं सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ जितेन्द्र बराडे ने छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके आत्मविस्वास में बढोत्तरी तथा कम्प्यूटर ज्ञान में वृद्धि होने के साथ साथ उनके भविष्य निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारण कर समाज में स्थान बनाकर व्यक्तित्व में निखार लाने की बात कही है। प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। मंच संचालक कु. सोमायला खान एवं आभार प्रदर्शन डॉ जितेन्द्र बराडे ने किया। आयोजित कार्यक्रम सफल बनाने में डॉ आरती तिवारी, डॉ सायभा सरदेशमुख, श्रीमति तेजेस्वरी बोपचे तथा छात्र/छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

बांस से सुंदर कलाकृतियॉ ने परिवार को दिया सहारा, और महिलाओं को आर्थिक सक्षमता की प्रेरणा 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!