25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये: भाजपा
अमरवाड़ा, चौरई, परासिया में आज
Chhindwara 09 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा स्थापना दिवस के जिला संयोजक संजय पटेल ने बताया कि आज विधानसभा जुन्नारदेव के दमुआ में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन संपन्न हुआ । सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार लोगों ने जाना कि सरकार को गांव की भी चिंता है । पहली बार देश के 6 लाख गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े । पहली बार किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक के दरवाजे पर पहुंचे तथा देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने 2015 में जनधन खाते खुलवाएं थे, आज 42 करोड़ लोग जनधन खाते से जुड़े । उन्होंने आधार से लोगों को जोड़ा जिससे हितग्राही को सीधे लाभ मिला तथा अब मोदी जी जितने पैसे डीबीटी से भेजते है वह राशि सीधे हितग्राहियों को प्राप्त होती है ।
छिंदवाड़ा जिले के सांसद माननीय विवेक बंटी साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 के बाद विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाया है । प्रधानमंत्री के इन 10 वर्ष के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उपर आए है तथा 2014 में भारत दुनिया की 14 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था हुआ करता था अब भारत दुनिया की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा 2027 में भारत दुनिया की 3 री बड़ी अर्थव्यवस्था होगा तथा आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के पहले हम दुनिया में नम्बर एक स्थान पर होंगे ।
इस अवसर पर भाजपा स्थापना दिवस के जिला संयोजक संजय पटेल, सहसंयोजक श्रीमती गरिमा दामोदर, भरत घई, माइकल पहाड़े, अजय सक्सेना, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, श्रीमती किरण खातरकर, उपाध्यक्ष बबुआ कश्यप, श्रीमती सोनिया कुमरे, जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती, श्रीमती सविता भोसम, उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, विष्णु शर्मा, सिपतराम यदुवंशी, राजेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सोनू पाटिल, शिवम साहू, भूषण सूर्यवंशी, विवेक चंद्रवंशी, दयाराम इरपाची, नितेश पटेल, श्रीमती स्वाति यदुवंशी सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकरीगण उपस्थित रहे ।



