बंजारी माता मंदिर में 2751 मनोकामना ज्योति कलश जगमगा रहे हैं
Seoni 03 March 2025
छपारा यशो:- चैत्र नवरात्रि में नगर के खैर माई मढिया, माता मंदिर,बस स्टैंड परिसर मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर और एमपीईबी आफिस माता मंदिर सहित ज्वारे एवं कलशों की स्थापना हुई है,जहां प्रतिदिन सुबह – शाम भक्ति भाव से पूजन एवं अर्चन किया जा रहा है ।
वहीं नगर से 8 किलोमीटर दूर एन एच 44 फोरलेन पर स्थित घने जंगलों के बीच बंजारी माता मंदिर पर इस चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं द्वारा कुल 2751 मनोकामना कलशों की स्थापना हुई है वैसे तो वर्ष भर बंजारी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं का दर्शन एवं पूजा अर्चन कर आशीर्वाद के लिए यहां तांता लगा रहता ही है । वहीं चैत्र नवरात्र पर्व पर मंदिर परिसर को सुंदर सजावट की गई है मंदिर परिसर के 6 कक्षों पर स्थापित ज्वारे एवं मनोकामना कलशों की देख – रेख मंदिर के पुजारी और प्रत्येक कक्ष में दो – दो सेवादारों को व्यवस्थित रूप से नियुक्ति की गई है जो लगातार सतत निगरानी बैठकी से कर रहे हैं ।
आगामी 5 अप्रैल को अष्टमी पूजा की जायेगी जिसकी तैयारियां अभी से परिसर में शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि पूर्व के वर्षों की तुलना में इस वर्ष नवरात्र में मनोकामना कलशों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।



