मध्यप्रदेशसिवनी
चाइनीज मांझा विक्रय पर सख्त कार्रवाई | सिवनी में 31 रोल जप्त
🚨 प्रशासनिक कार्रवाई | BREAKING
चाइनीज मांझा विक्रय पर सख्त कार्रवाई
Seoni 14 January 2026
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सिवनी श्रीमती राधिका पाठक द्वारा
शहर की पतंग दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझा विक्रय करते पाए जाने पर
तीन दुकानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए
कुल 31 रोल चाइनीज मांझा जप्त किया गया।

इन दुकानों से हुआ जप्तीकरण
- बेला चौक मांगलीपेठ स्थित गब्बर पतंग (कस्तूरी पति गजानंद)
- विवेकानंद वार्ड निवासी आनंद ताम्रकार पिता नर्मदा
- छोटी मस्जिद के पास स्थित दुकान – सुहेल खान पिता मद्रुस्सलम

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
यह कार्रवाई राजस्व एवं पुलिस अमले द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
मौके पर सभी पतंग एवं मांझा विक्रेताओं को
प्रतिबंधित एवं घातक सामग्री का विक्रय अथवा उपयोग न करने के
सख्त निर्देश दिए गए।
कड़ी चेतावनी
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि
चाइनीज मांझा के विक्रय या उपयोग की पुनरावृत्ति होने पर
संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
चाइनीज मांझा जानलेवा है | प्रशासन सख्त | उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई



