धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
Trending

छपारा में भक्ति का महाकुंभ

आज 14 जनवरी से शुरू होगा भव्य पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव

 धार्मिक समाचार | BREAKING

Seoni 14 January 2026

छपारा यशो: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की धर्मनगरी
छपारा में जैन समाज द्वारा आयोजित
श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्वशांति महायज्ञ गजरथ महोत्सव
का शुभारंभ आज 14 जनवरी (मकर संक्रांति) से हो रहा है।
यह भव्य आयोजन 20 जनवरी 2026 तक चलेगा।

 दुल्हन की तरह सजा छपारा नगर

महोत्सव को लेकर पूरे नगर में उत्सव का वातावरण है। सुभाष ग्राउंड (तकिया वार्ड) में

विशाल एवं भव्य पांडाल का निर्माण किया गया है।

नगर को तोरण द्वारों और धर्मध्वजाओं से

दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Chhapara Panchkalyanak Gajrath Mahotsav 2026 Seoni Jain Samaj Religious Event
छपारा में 14 जनवरी से शुरू हुए श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्वशांति महायज्ञ गजरथ महोत्सव की भव्य तैयारियाँ

 2000 वर्ष प्राचीन प्रतिमा विशेष आकर्षण

बैनगंगा नदी तट स्थित जिनालय में विराजमान भगवान महावीर स्वामी की लगभग
2000 वर्ष प्राचीन काले पाषाण की प्रतिमा का विशेष पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा।

संतों का सानिध्य एवं विशिष्ट अतिथि

महोत्सव मुनि श्री 108 नीरजसागर जी महाराज एवं
मुनि श्री 108 निर्मदसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।

प्रतिष्ठाचार्य वाणी भूषण विनय भैया जी विधि-विधान संपन्न कराएंगे।

Chhapara Panchkalyanak Gajrath Mahotsav 2026 Seoni Jain Samaj Religious Event
छपारा में 14 जनवरी से शुरू हुए श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्वशांति महायज्ञ गजरथ महोत्सव की भव्य तैयारियाँ

 सात दिवसीय कार्यक्रम

  • 14 जनवरी – ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक (पूर्व)
  • 15 जनवरी – गर्भ कल्याणक (उत्तर)
  • 16 जनवरी – जन्म कल्याणक एवं विशाल जुलूस
  • 17–19 जनवरी – तप, ज्ञान एवं धार्मिक संस्कार
  • 20 जनवरी – मोक्ष कल्याणक एवं ऐतिहासिक गजरथ फेरी
 धर्म, भक्ति और विश्वशांति का भव्य संगम – पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!