छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

दुनिया की सबसे बड़ी आयुष्मान योजना के 5 वर्ष पूर्ण:विवेक साहू

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुँचे 1456 मरीजो में से 22 को किया रेफर

छिंदवाड़ा यशो:- 100 दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य की श्रृंखला में  पांढुर्ना नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में उपचार करने के लिए 1456 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें 1434 मरीज का उपचार कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई, 22 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया । 
स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सांसद ने मरीज के इलाज को लेकर शिविर में उपस्थित चिकित्सकों से चर्चा की।शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई आयुष्मान भारत योजना से लोगों को 5 लाख तक का इलाज नि:शुल्क किया जा रहा है,दुनिया की सबसे बड़ी आयुष्मान योजना के 5 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। सांसद श्री साहू ने कहा कि जिले की जनता ने मुझे सांसद के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है मेरा फर्ज है कि में उस जिम्मेदारी को निभाऊं और उनकी समस्या को दूर करूं। 
इसीलिए मैंने सभी सामाजिक संगठनों के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाकर जनता की सेवा करने का काम शुरू किया है। इस शिविर में हमारे आदिवासी, अनुसूचित जाति सहित सभी वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है, बगैर इलाज का कोई ना रहे इसलिए हर व्यक्ति का स्वास्थ्य शिविर में इलाज किया जा रहा है।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button