छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
गांव में स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकाली
सौंसर यशो:- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड सौसर में सामाजिक नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौसर असोसिएशन के द्वारा सेक्टर क्रमांक 1 के ग्राम पंचायत रिधोरा के अंतर्गत घोघरा वाटरफॉल में जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वय अनिल बोबडे के मार्गदर्शन स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले घोघरा गांव में स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकाली गई तालाब के किनारे सफाई की गई कूऐ के आसपास तथा कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डालकर सफाई कि गईं तथा सड़कों की सफाई कर आदि कार्यक्रमों का निर्वाह किया गया जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती प्राची बबलू केचे की उपस्थिति में यह कार्यक्रम किया गया ।
जिसमें सामाजिक नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौसर असोसिएशन के गोपाल कोठे दिनेश पाटिल विकासखंड पंकज रंगारे अश्विनी सहारे परामर्शदाता सुभाष ठाकरे सुनील डोंगरे दिनेश सोमकुवर भोजराज सिंह निकम एवं सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित थी शोभा चौहान शिल्पा भालेराव मयूरी वाकोडे आरती हरडे बबीता सिंगर जागृति वर्मा ऋषिका उपाशे निधि लोनकर दिव्या लोनकर अनिल तवले अनूप आर्विकर हेमंत हिवरकर शीतल भुजाडे सुरभि जायसवाल संगीत मोहल्ले रत्नमाला लामसे निशा तवले आदि विद्यार्थी तथा अतिथि गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



