Seoni 24 June 2025
सिवनी यशो :- मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड की बरघाट परियोजना मण्डल अंतर्गत कान्हीवाड़ा परिक्षेत्र में अवैध सागौन लकड़ी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर सर्च वारंट प्राप्त कर ग्राम सुकतरा निवासी साजिद खान के निवास एवं बाड़ी की तलाशी ली गई, जहां से 66 नग सागौन लकड़ी (1.191 घन.मीटर) एवं बड़ी मात्रा में काष्ठ कटाई के उपकरण बरामद किए गए।
जप्त सामग्री में शामिल:
सागौन वनोपज: 66 नग (1.191 घन.मी.), उपकरण: सिकंजा, विद्युत मोटर, गुनिया, बसूला, कुल्हाड़ी, हाथ आरी, आरापट्टी, रंदा मशीन, हैण्ड ग्लेण्डर, ब्लेड, पटासी आदि कार्रवाई के दौरान एक अन्य सह-आरोपी शुभम विश्वकर्मा को भी गिरफ़्तार किया गया। मामले में भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
डी.के. डहेरिया, परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी, कान्हीवाड़ा, अनिल कुमार क्षत्रिय, उपसंभागीय प्रबंधक,सहायक परियोजना क्षेत्रपाल के.आर. चीचले, वनपाल: रज्जन सिंह उड़करे, प्रदीप श्रीवास्तव, वनरक्षक: स्वाति अग्रवाल, पुलिस विभाग: एसआई अमन शाह भलावी, सुरेश चौहान, उडऩदस्ता वाहन चालक: महेन्द्र नागले, वाहिद खान, स्थाईकमीर्: राजेन्द्र कुमार बिसेन, ऊदल चौहान, अन्य सुरक्षाकर्मी, संपूर्ण कार्रवाई को प्रभावी रूप से अंजाम दिया गया और सभी जप्त सामग्री को वन विभाग के अधीन विधिवत दर्ज किया गया है।


