आग लगने से 75 एकड़ में लगी गेहूँ की फसल खाक
Seoni 25 March 2025
सिवनी यशो:- ग्रीष्मकाल के प्रारंभ होते ही जिले में आगजनी की घटनाएँ बढऩे लगी है । आज एक बड़ा घटनाक्रम घटित हुआ जिले के जैतपुर ग्राम अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे लगभग एक दर्जन किसानों की फसल. जलकर खाक हो गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और 75 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसानों को लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी परंतु जब तक दमकल वाहन पहुँचता फसल जलकर खाक हो गयी ।
फसल पककर तैयार हो चुकी थी एक दो दिन में फसल की गाहनी होना शेष था किसान इस फसल से अपनी वर्ष भर की आर्थिक योजनाओं को संचालित करते है परंतु आग जनी की इस दुर्भाग्य पूर्ण घटना से किसान के पूरे सपने ध्वस्त हो गये । अब सरकारी मदद की उम्मीद है ।
बताते है कि जैसे ही हवा तेज हुई, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते 75 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। खेतों में रखे कृषि उपकरण, जैसे मोटर और पाइप भी आग में जल गए। किसानों का कहना है कि लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की फसल का नुकसान हुआ है।
जानकारी प्राप्त होने पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जैतपुर पहुँचे और नुकसानी को देखाकर पीडा व्यक्त की तथा दो दो हजार तत्काल सहायता दी एवं शासन से हर संभव मदद दिलाने की बात कही। श्री राय ने पीढि़त किसान से भेंट की तथा स्थानीय जनों से आग्रह किया कि आवश्यक सावधानियाँ रखे बीडी सिगरेट का सेवन न करें ।


