मध्यप्रदेश

आखेटपुर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़ फोड़

Shahdol 25 March 2025
शहडोल – शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में आखेटपुर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने तोडफ़ोड़ की है। उन्होंने स्कूल के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और स्कूल के पंखे तोड़ दिए। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तस्वीर तोड़कर फेंक दी और स्कूल का रजिस्टर जलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद, ब्यौहारी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना शहडोल जिले के एक आरएसएस समर्थित स्कूल में हुई है, जिससे लोगो में रोष है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!