छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

नरेन्द्र जय शंकर साहू को श्री पंचमुखी उत्थान सेवा समिति का अध्यक्ष बने

 श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर उत्थान सेवा समिति की कार्यकारिणी गठित

Chhindwara 25 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-  छिंदवाड़ा में आस्था का केन्द्र बिन्दु बने पंचमुखी हनुमान मंदिर तहसील परिसर का संचालन करने वाली समिति श्री पंचमुखी उत्थान सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों की उपस्थिति एवं सभी संरक्षकों के मार्गदर्शन और सदस्यों की सर्वसम्मति से छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध समाजसेवरी धर्म की ध्वजा को निरंतर आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करने वाले नरेन्द्र जय शंकर साहू को श्री पंचमुखी उत्थान सेवा समिति का अध्यक्ष, एवं रामकुमार सोनी को सचिव, संकेत मैद कोषाध्यक्ष,वीरेंद्र विश्वकर्मा को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । 
आगामी बैठक एवं अन्य कार्यकारिणी का गठन 12 अप्रैल के बाद किया जायेगा । इस अवसर पर रामभक्त हनुमान जी महाराज के जन्म उत्सव को भव्य बनाने हेतु सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र साहू की उपस्थिति में आगामी कार्यक्रमों हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!