छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा ने संत रविदास की जयंती मनायी

भाजपा ने संत रविदास की जयंती मनायी - Seoni News
सिवनी यशो:- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 647वीं जयंती सिवनी जिले में धूमधाम से मनायी गयी टैगौर वार्ड स्थित संत रविदास जी के मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने संत शिरोमणी को श्रद्धा पूर्वक नमन किया तथा संत रविदास जी को माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सांसद ढाल सिंह बिसेन जी द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसमें समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के विषय में संक्षिप्त रुप में अपनी बात रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि संत रविदास महान कर्मयोगी थे और ईश्वर के बहुत प्रिय भक्तों में उनकी गिनती होती थी ।भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया ने कहा कि सामाजिक समरसता और समाज सुधार के लिये संत रविदास ने महानतम कार्य किये है । आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त जिला पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे – सिवनी बालाघाट सांसद ढाल सिंह बिसेन, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी, नगर महामंत्री तरूण करोसिया, पार्षद साक्षी डागोरिया, राजेन्द्र डेहरिया, अजय मेश्राम, एवं समस्त वार्ड वासी स्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button