महिला को बातो में उलझा कर लूट लिये जेबर
सिवनी यशो:- सिवनी नगर मुख्यालय से लगे हुये ग्राम लूघवाड़ा की सरस्वती बघेल नामक एक महिला के साथ अज्ञात युवको ने ठगी कर उसके साठ हजार के जेबर और पंद्रह सौ रूपये नगदी लूट ली ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को जब सारा शहर मतदान करने में व्यस्त था उसी दिन लूघवाड़ा में निवास करने वाली सरस्वती नामक महिला अपने बेटे गणेश बघेल के साथ सब्जी लेने सब्जी मंडी पहँुची थी। महिला को गणेश नामक बेटे ने दोपहर लगभग 3:00 बजे सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिये छोड़ दिया था । महिला सब्जी लेकर नगर पालिका चौक की ओर पैदल जा रही थी । इसी समय दो अज्ञात युवक महिला के पास आये और उसे बातो में उलझाकर दुर्गा चौक के आगे ले जाकर महिला को बताया कि समय बहुत खराब चल रहा है अपने जेबर उतार कर रख लो महिला ने सोने की एकदानी माला एक सोने का पैडल, हाथ की अंगूठी उतार कान के टाप्स निकालकर अपने पास रखे छोटे से पर्स में रख लिये इस पर्स को एक युवक ने अपने पास रखे कपड़े के थैले में रखकर महिला दिया और फिर अपने साथी को कुछ खिलाकर लाता हूं कहकर जो गये तो फिर नहीं आये । थोड़ी देर बाद जब महिला ने अपना सामान देखा तो उसमें से सोने के जेबर एवं नगदी गायब थी ।
लूघरवाड़ा निवासी उक्त महिला दोपहर 02:30 बजे ट्रेन से केवलारी से सिवनी आई थी और अपनी भतीजी शिवानी बघेल के साथ वह अपनी बेटी ममता बघेल के घर आजाद वार्ड सिवनी पहुँची थी । आधे घंटे बाद दोपहर 03:00 बजे महिला के पुत्र बेटे गणेश बघेल ने उसे शंकर मढिय़ा के सामने सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिये छोडकर चले गया।
ठगी की शिकार हुंई महिला ने घटना की जानकारी घर पहुँचकर अपनी बेटी एवं बेटे को दी इसके पश्चात कोतवाली पहुँचकर रिर्पोर्ट दर्ज करायी । कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे अज्ञात युवको की तलाश में जुटी है । फुटेज में अज्ञात युवको कीी फोटो कैद हो चुकी है संभावना है युवक बाहर के है ।



