राजनीतिसिवनीहेल्थ

भावी पीढ़ी को धन दौलत अधिक मूल्यवान होगा हरित साफ सुथरा पर्यावरण -शिवाकांत सिंह

   छपारा यशो:- नगर के आई टी आई कॉलेज छपारा के परिसर में नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल व उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह ठाकुर द्वारा पौधरोपण किया गया। कॉलेज प्राचार्य नलिन तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग को दृष्टिगत रखते हुए कॉलेज में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही प्रयास है कि पूर्व में रोपित पौधो का संरक्षण कर उन्हें वृक्ष में परिवर्तित किया जाय।
    कॉलेज भूतल से लगभग 50 फिट ऊंचाई पर स्थित होने व मृदा के पथीरिली होने से कॉलेज में पौधरोपण एक चुनौती है, जिसे कॉलेज प्रबंधन ने सहर्ष स्वीकार किया है और परिसर में पूर्व में रोपित पौधे वृक्ष बनने की और अग्रसर है ये एक अदभुत और असीम शान्ति प्रदान करने वाला अनुभव है ।नगर परिषद अध्यक्ष निशा पटेल ने कहा कि वसुंधरा को हरा भरा रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हम सब इस दौरे में खड़े हैं कि अभी सचेत नही हुए तो आनेवाली पीढ़ी हमे माफ नही करेगी,भावी पीढ़ी को विरासत में धन दौलत के स्थान पर हरित धरती और साफ सुथरा पर्यावरण देना होगा। इस अवसर पार्षद द्वय शिवनिता राजपूत व निर्मला ठकरिया उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्ष सोनी,संजय उइके, सतीष सूर्यवंशी, अमित शर्मा,यशवीन ठाकुर का विशेष योगदान रहा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button