WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

वन्य जीव संरक्षण के लिये राज्यपाल ने चार अधिकारियों को किया  सम्मानित 

वन्य जीव संरक्षण सप्ताह में पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा गतिविधियाँ संपन्न,  विद्यार्थियों एवं ईको विकास समिति के मध्य अनेक गतिविधियाँ संपन्न 

वन्य जीव संरक्षण के लिये राज्यपाल ने चार अधिकारियों को किया  सम्मानित  - Seoni News

सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी (Pench Tiger Reserve Seoni ), द्वारा वन्य जीव संरक्षण सप्ताह  (wildlife conservation week) 2024 का आयोजन किया गया। इस दौरान दिनांक 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2024 तक स्कूल के विद्यार्थियों एवं इको विकास समिति सदस्यों के मध्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर उन्हें वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवधि में स्कूल के विद्यार्थियों के लिये चेहरा, हथेली, चित्रकला प्रतियोगिता तथा मेंहदी प्रतियोगिता व छोटे बच्चों  के लिये फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कर समापन दिवस पर विजेताओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार समिति स्तर पर खेलकूदअंतर्गत बालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता समस्त बफर के परिक्षेत्रों में आयोजित कर विजेता समितियों को पुरूस्कृत किया गया। इसी अवधि में पेंच प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करने हेतुु  खेलकूद व क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किये गये।
वन्य जीव संरक्षण के लिये राज्यपाल ने चार अधिकारियों को किया  सम्मानित  - Seoni News
मध्यप्रदेश  शासन वनविभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर वनविहार, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पेंच टाइगर रिजर्व से चारअधिकारी / कर्मचारियों को वन्य जीव संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु वन्य जीव संरक्षण पुरूस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय  राज्यपाल  मध्यप्रदेश  शासन मंगूभाई पटेल (Honorable Governor of Madhya Pradesh Government Mangubhai Pate ) द्वारा  रजनीश कुमार सिंह, उप संचालक, अनिल चौधरी, वनपाल, के.के. भारद्वाज, सूचना प्रबंधन, शिवपूजन, सहायक महावत प्रत्येक को राशि पचास हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनके वन्य जीव संरक्षण में योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!