WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हौंसलों की उड़ान से महिलाओं ने खुद का आसमान बनाया है:- आलोक दुबे

  सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि, वास्तव में महिला सशक्तिकरण तभी होगा जब महिला स्वयं के संबंध में निर्णय लेने में सक्षम होंगी। वह एक परिवार चलाती है, अपना काम करती है एवं विभिन्न शासकीय, अशासकीय, राजनीतिक दायित्वों का भी निर्वहन करती है। हमारे देश की राष्ट्रपति भी महिला है, जिले की सांसद भी महिला है और ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्होंने हर जगह पर राजनीतिक पदों पर, प्रशासकीय पदों पर भी अपना परचम फहराया है। महिला न केवल जमीन पर अपितु चांद पर भी पहुंच गई है ।महिलाओं ने अपने हौसलों की उड़ान से अपना खुद का आसमान बनाया है।
हौंसलों की उड़ान से महिलाओं ने खुद का आसमान बनाया है:- आलोक दुबे - Seoni News
उक्ताशय की बात आज नगर में चलाए जा रहे विशेष सदस्य महा आभियांन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा कही गई। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, आज इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है साथ ही हमारे अल्पसंख्यक भाई बहन भी भाजपा से जुड़कर संगठन और राष्ट्र को सशक्त करने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे यह सगंठन के लिए गौरव का अवसर है।
नगर भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने बताया कि, आज स्थानीय माता दिवाला में माता रानी के दर्शन कर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया ।भाजपा दक्षिण मंडल सभी 12 वार्डों में प्रवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता, नगर पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, सहयोगी कार्यकर्ता,  महिला मोर्चा , वार्ड के समस्त कार्यकर्ता भी इस अभियान में जोर-शोर से जुटे रहे। जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष वार्ड , संजय वार्ड, शहिद वार्ड, विवेकानंद वार्ड, अशोक वार्ड में घर घर सम्पर्क किया। इस दौरान सदस्यता अभियान में अपने-अपने वार्डों के प्रवासी के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष  संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा,  पूर्व नपा अध्यक्ष, राजेश त्रिवेदी, संजीव मिश्रा, श्रीमती निर्मला ठाकुर,संतोष नगपुरे, मनोज मर्दन त्रिवेदी, रमेश तिवारी, गोपाल पवमें, सुरेश भांगरे इत्यादि शामिल हुए।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि ,महिला मोर्चे द्वारा बडी संख्या में महिलाओं को सदस्यता दिलाई गई। जबकि, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष शाहिद पटेल के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चे ने संजय वार्ड, शहिद वार्ड, विवेकानंद वार्ड, अशोक वार्ड में भारी संख्या में अल्पसंख्यक भाई बहनों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अभियान में  महिला मोर्चा मंत्री श्रीमति नीतू दुबे ,पार्षद राजेश राजू यादव, विजय गोलू मिश्रा, नपा उपाध्यक्ष डाली अमित डागौर,गोविंदी रवि सैयाम, रिशभ चौरसिया, इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!