WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

गाय की पूजा के साथ 62 वें सप्ताह सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस का पाठ संपन्न

सिवनी यशो:- सिद्धपीठ ज्वालादेवी मंदिर परतापुर रोड भैरोगंज में भक्ति और जागरूकता का समागम युक्त युवा और मातृशक्ति का प्रेरणादायक कार्यक्रम सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ के 62 वें सप्ताह भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ । गोपाष्टमी पर संपन्न इस आयोजन में गाय के संरक्षण पर चर्चा और गौ माता का पूजन किया गया ।
गाय की महत्ता पर इस आयोजन में चर्चा हुई जिसमें कहा गया है कि गाय हिन्दुस्तान की आत्मा है और हमारी धार्मिक मान्यता के अनुसार गाय की पूजा समस्त देवी देवताओं को प्रिय है । इसके धार्मिक महत्व के साथ वैज्ञानिक आधार भी गाय के दूध, गोबर, गोमूत्र के महत्व को प्रतिपादित करते है । हमारी धार्मिक आस्था और श्रद्धा ने गाय को माता का दर्जा दिया है । इसका संरक्षण हमारा दायित्व है ।

गाय की पूजा के साथ 62 वें सप्ताह सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस का पाठ संपन्न - Seoni News

युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा 62 वे सप्ताह सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया । इस सप्ताह युवाओं एवं मातृशक्ति ने संकल्प व्यक्त किया कि इस भक्तिमय आयोजन का विस्तार और हनुमान जी की भक्ति के लिये सभी हर दिन एक एक व्यक्ति को प्रेरित करेंगे । आज के इस वातावरण में हनुमान जी के प्रति आस्था और भक्ति ही ऐसा कारगर उपाय है जो चरित्र निर्माण के लिये रामवाण सिद्ध होगा । एक एक परिवार को भी यदि हर दिन इस बात के लिये प्रेरित करने का क्रम प्रारंभ करेंगे तो यह प्रेरणा असंख्य परिवारों के लिये असरकारी होगी ।

    मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार के मुख्य यजमान सुभाष ठाकुर,रानू ठाकुर ने यजमान बनकर मातारानी के दरबार मे पूजन एवं महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया ।

।    सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!