WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorized

कलेक्टर सुश्री जैन ने छपारा विकासखंड के शासकीय संस्थाओं का किया औचक निरीक्षण

सिवनी 15 नवंबर 24
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) गुरूवार 14 नवंबर को छपारा विकासखंड (Chhapara development block) के विभिन्न ग्रामों में स्थित शासकीय संस्थाओं को औचक निरीक्षण (Surprise inspection) कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही निर्माणाधीन (under construction) विकास कार्यों का अवलोकन किया।

निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर भवन का किया निरीक्षण

सर्वप्रथम कलेक्टर सुश्री जैन ने छपारा खुर्द में निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण ऐजेंसी (construction agency) को कार्य प्रगति में गति लाने के निर्देश दिए साथ ही साथ संपूर्ण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

माध्यमिक शाला सरंडिया का किया औचक निरीक्षण

04 शिक्षकों संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर सुश्री जैन ने माध्यमिक शाला सरंडिया पहुंचकर शाला की व्यवस्थाओं के अवलोकन के साथ ही कक्षावार बच्चों से भी चर्चा कर उनकी शैक्षणिक क्षमताओं को जाना। उन्होंने बच्चों द्वारा सामान्य प्रश्नों के उत्तर न दे पाने पर शिक्षकों पर खासी नाराजगी व्यक्त कर उच्च माध्यमिक शिक्षक पी के श्रीवास्तव, ए वी खान, माध्यमिक शिक्षक सविता पंद्रे तथा प्राथमिक शिक्षक सरोज परते के साथ-साथ संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कामधेनू गौशाला का किया अवलोकन

कलेक्टर सुश्री जैन ने कामधेनू गौशाला सरंडिया का भी अवलोकन कर गौशाला में उपलब्ध गौवंश तथा गौशाला के प्रबंधन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला के बेहतर प्रबंधन के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निरंतर निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन गौशाला संचालकों को देने के लिए निर्देशित किया है।

आयुष्मान कैंप का किया अवलोकन

कलेक्टर सुश्री जैन ने ग्राम गोरखपुर मे आयोजित आयुष्मान कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कैंप में उपस्थित 70 वर्ष सेअधिक आयु के बुजुर्ग हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी कुशल क्षेम जानी साथ ही कैंप प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आंगनवाडी केन्द्र अंजनिया पहुंचकर देखी व्यवस्था

कलेक्टर सुश्री जैन ने ग्राम के आंगनवाडी केन्द्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनवाडी केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर आंगनवाडी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि ग्राम के शतप्रतिशत पात्र बच्चे आंगनवाडी केन्द्र पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए साथ ही पोषण आहार का नियमित रूप से पात्रतानुसार वितरण के निर्देश भी कलेक्टर सुश्री जैन ने दिए।

ग्राम पांडीवाडा में हर्बल गार्डन के लिए प्रस्तावित भूमि का किया अवलोकन

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने अपने भ्रमण के दौरान ग्राम पांडीवाडा में हर्बल गार्डन बनाने के लिए आयुष विभाग को आवंटित भूमि का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कृषक निलेश्वर ठाकुर के पॉलिहाउस का भी अवलोकन कर उनके द्वारा उन्नत तरीके से की जा रही खेती का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

छपारा में पटवारियों की बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने छपारा प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय छपारा में पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व महाभियान के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी पटवारियों को अभियान अवधि के दौरान ग्रामवार बी-वन वाचन करते हुए नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती करण, सीमांकन सहित अन्य सभी राजस्व प्रकरणों के शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!