धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जनजातीय गौरव दिवस पर 6600 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, शिलान्यास, लोकार्पण

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जनजाति गौरव दिवस सहित अन्य कार्यक्रमों में हुये शामिल

सिवनी यशो:- शुक्रवार, दिनांक 15/11/2024 को सिवनी विधानसभा (Seoni Assembly) क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन (Dinesh Rai Munmun) क्षेत्रांतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हुए।आज धनौरा विकास खंड अंतर्गत जनपद पंचायत प्रांगण मे धरती आबा (dharatee aaba) भगवान बिरसा मुंडा जी (Lord Birsa Munda Ji) का 150 वां जन्म जयंती वर्ष (150th birth anniversary year) जनजातीय गौरव दिवस समारोह (Tribal Pride Day Celebration) के अवसर पर आयोजित 6600 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, शिलान्यास, लोकार्पण कार्यक्रम मे विधायक दिनेश राय मुनमुन अतिथि के रुप मे शामिल हुए। मां सरस्वती जी एवं बिरसा मुंडा जी को नमन पूजन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ कराया।

जनजातीय गौरव दिवस पर 6600 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, शिलान्यास, लोकार्पण - Seoni News

तदोपरांत श्री राय सहित उपस्थित अतिथियों का फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय के हस्ते हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के वर्चुअल संदेश को सुना व देखा गया। इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह बाबा विधायक लखनादौन (Yogendra Singh Baba MLA Lakhnadon) , जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (District Collector Ms. Sanskriti Jain), मुकेश बघेल सहित जन प्रतिनिधियों अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

जनजातीय गौरव दिवस पर 6600 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, शिलान्यास, लोकार्पण - Seoni News

इसके पश्चात विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी नगर स्थित गुरुद्वारा (Gurudwara) पहुंचकर नमन कर माथा टेका तथा श्री गुरुनानक देव जी की जयंती (Birth anniversary of Shri Guru Nanak Dev Ji) के पावन अवसर पर सामाजिक बंधुओं से मिलकर बधाई, शुभकामनाएं (Best wishes) दिया एवं आयोजित भण्डारा कार्यक्रम मे सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने सर्किट हाउस (Circuit House) पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जबलपुर एवं सागर संंभाग के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री वर्तमान में प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदोरिया से मुलाकात की । इसके पश्चात विधायक पूर्व देव दीपावली के शुभ अवसर पर सीलादेही देवी मंदिर पहुंचे। जहां पर आपने दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा आयोजित भंडारा कार्यक्रम मे शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button