मंडलामध्यप्रदेश
वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को मसूर बीज के मिनीकिटों का वितरण किया गया
Mandala 18 November 2024
मंडला यशो:- कलेक्टर सोमेश मिश्रा (Collector Somesh Mishra) के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा वनग्राम बरीहा ग्राम पंचायत केवलारी, ब्लॉक बिछिया के वनाधिकार पट्टाधारी किसानों ( forest rights holder farmers) को मसूर बीज के मिनीकिटों का वितरण किया गया। शासन द्वारा वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को मसूर फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे वनभूमि में काबिज वनाधिकार पट्टाधारी किसान मसूर की खेती कर मुनाफा कमा सकें।



