मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

किसानों के साथ हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी – रजनीश

किसानों की समस्या से कलेक्टर को कराया अवगत और कहा कि समय पर समस्या का निराकरण नहीं होगा आंदोलन किया जायेगा 

 Seoni 21 November 2024
सिवनी यशो :- भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) की नहरे मरम्मत के आभाव में अपनी दुर्दशा की कहानी बयाँ कर रही है और चीख चीखकर कह रही है कि सिंचाई विभाग (irrigation department) का भारी भरकंप लाव लश्कर केवल सफेद हाथी है, उसमें किसानों (farmers) की चिंता का कोई स्थान नहीं है । पूरा विभाग अपने स्वार्थो को साधने में लगा रहता है और जब किसानों को सिंचाई के लिये पानी की आवश्यकता है तब विभागीय लापरवाही और अनिमित्ताएँ  (Departmental negligence and irregularities) सामने आती है विभागीय अमले की घोर लापरवाही का परिणाम यह होता है कि किसानों को भारी नुकसानी  (huge loss) का सामना करना पड़ता है ।
  इसी प्रकार की लापरवाही का नजारा गत 15 नवंबर को भीमगढ़ बांध से सिंचाई हेतु बांयी तट एवं दांयी तट मुख्य नहर में पानी छोडने पर सामने आया । पानी छूटने के साथ ही कान्हीवाड़ा के समीप जामुनटोला के पास दांयी तट मुख्य नहर फूट गयी (main canal burst) जिसे फूटने की सूचना पर बंद किया गया और मरम्मत प्रारंभ कार्य किय गया, लेकिन मरम्मत (repair) के बाद जब पानी पुन: छोड़ा गया तो फिर नहर फूट गई और नहर का पानी आसपास के खेतों में जा घुसा। बार-बार नहर फूटने से किसानों की सिचाई प्रभावित हो रही है जबकि किसानों को समय पर सिंचाई के लिये पानी की दरकार है । 
नहर के बार बार फूटने से सिंचाई से वंचित किसानों में भारी आक्रोश (huge anger among farmers) व्यापत है । किसानों के आक्रोश की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश सिंह (Regional MLA Thakur Rajneesh Singh) जमुनिया सहित अन्य ग्रामों में पहुँचे और किसानों से चर्चा कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से यर्थाथ स्थिती की जानकारी ली और कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह (keolari MLA Thakur Rajneesh Singh) ने दैनिक यशोन्नति (dainik yashonnati) से चर्चा करते हुये बताया कि नहरों की मरम्मत के नाम पर सिंचाई विभाग गोलमाल कर रहे है । बड़ी मात्रा में शासकीय धन की बर्बादी के बाद भी किसान परेशान है । किसानों को सिंचाई के लिये समय पर पानी नहीं मिलने से उनकी उपज प्रभावित हो रही है । नहरों की मरम्मत पाँलीथिन (polythene) और पत्थरों से कर पानी रोकने का प्रयास किया जा रहा है यह काम तो किसान स्वयं कर लेता परंतु लाखों रूपये वेतन वाले इंजीनियरों भी इसी प्रकार से मरम्मत कर रहे है और मरम्मत के नाम पर लाखों रूपये के बिल बना रहे । श्री ठाकुर ने कहा है कि इस प्रकार से किसानों के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । 
केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह (Kewalari MLA Tha. Rajneesh Harvansh Singh) ने ग्राम जामुनटोला पहुँचकर भीमगढ़ बांध संजय सरोवर परियोजना (Bhimgarh Dam Sanjay Sarovar Project) में अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते फूटी कैनाल का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों से बात कर तत्काल मरम्मत कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित करते हुये उन्हें फटकार भी लगायी है इसके पश्चात केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह किसानों साथ सिवनी पहुँचे तथा उन्होंने  सिवनी कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Seoni Collector Ms. Sanskriti Jain) से मुलाकात कर सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा (submitted memorandum) । विधायक श्री सिंह ने कहा कि यदि फूटी कैनाल (broken canal) का शीघ्र मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया और किसानों को समय से पानी नहीं मिला तो वे शीघ्र ही किसानों के साथ मिलकर आंदोलन (Agitation) करने को विवश होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन (administration) की होगी।
विधायक श्री सिंह ने कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन को भीमगढ़ बांध संजय सरोवर परियोजना में अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा की जा रही घोर लापरवाही से अवगत कराते हुए शीघ्र ही कैनाल का मरम्मत कार्य कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित • करने का निवेदन किया। बैठक में कान्हीवाड़ा ब्लॉक रामेंद्र सिंह, पूर्व जल उपभोक्ता समिति के सदस्य जीतसिंह बघेल, गोपाल ठाकुर, तुलसीराम ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, रितिक ? ठाकुर, धनपत ठाकुर, शिवराम ठाकुर समेत समस्त किसान बंधुओं की उपस्थित रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button