बालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

मौत के मामले को दबाने का रहस्य क्या है? 

बालाघाट में सिवनी के एक मजदूर की दुर्घटना में मौत, जिस फर्म में काम करता था मृतक उस फर्म का मालिक कह रहा ऐसी कोई घटना नहीं हुई 

Seoni 03 December 2024

सिवनी यशो:- सिवनी के एक व्यक्ति की बालाघाट में चल रहे एक आयोजन में डेकोरेशन का काम करने के दौरान दुर्घटना हो जाने से मौत हो जाने की चर्चाएँ तेज है । बालाघाट में लगे उक्त डेकोरेशन सिवनी के किसी डेकोरेशन संचालक का होना संपरंतु जिस फर्म में मृतक मजदूरी करता था उस फर्म के मालिक द्वारा दुर्घटना में मौत होने की चर्चाओं को सिरे से नकारा जा रहा है । वहीं सूत्र इस बात की पुष्टि कर रहे है कि वहाँ चल रहे आयोजन के दौरान काम करते हुये एक मजदूर की मौत हुई है । जिसकी मृत देह को रात्रि में ही लाकर02 दिसंबर की सुबह अंतिम संस्कार किया गया है ।

जानकारी के अनुसार मृतक छपारा के पास का रहने वाला है और उसका नाम सुरेन्द्र बताया जा रहा है । सूत्रोंं से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 01 दिसंबर की है जिसमें मजदूर की मौत हुई दुर्घटना को दबाने के पीछे मकसद समझ से परे है । बालाघाट एवं सिवनी पुलिस से मीडिया द्वारा जानकारी चाही जा रही है परंतु कोई जानकारी हासिल नहीं हो रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button