27 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
जिला भाजपा ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का किया आग्रह
Seoni 25 December 2024
सिवनी यशो:- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जी आगामी 27 दिसंबर को सिवनी आएंगे जहां वे स्थानीय पार्टी पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में भू अधिकार पत्र वितरितण कार्यक्रम मे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रात: 10:30 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें मुख्यमंत्री जी द्वारा लगभग एक लाख बीस हजार भू अधिकार पत्र वितरित किए जाएंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा बताया गया कि, यह योजना ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में संपत्ति के स्पष्ट स्वामित्व की स्थापना की दिशा में एक सुधारात्मक कदम है, जिसके तहत ड्रोन प्रौद्योगिकी का उपयोग करके भूमि के टुकड़ों का मानचित्रण किया जाएगा और संपत्ति के मालिकों को कानूनी स्वामित्व कार्ड (संपत्ति कार्ड/शीर्षक विलेख) जारी करने के साथ गांव के घरेलू मालिकों को ‘अधिकारों का रिकॉर्ड’ प्रदान किया जाएगा।
श्री दुबे ने बताया कि, भू अधिकार पत्र का उद्देश्य ग्रामीण नियोजन के लिए सटीक भूमि अभिलेखों का निर्माण तथा संपत्ति संबंधी विवादों में कमी लाने के साथ ही ग्रामीण भारत के नागरिकों को ऋण लेने तथा अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी संपत्ति को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाकर वित्तीय स्थिरता लाना है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि , मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद द्वय डॉ. ढालसिंह बिसेन एवं श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर एवं राकेश पाल सिंह, सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।




