मध्यप्रदेशसिवनी

राष्ट्रीय एकता विशाल इनामी दंगल 29 दिसंबर को गोपालगंज में होगा

Seoni 26 December 2024
सिवनी यशो:- गोपालगंज 26 दिसंबर विगत कई वर्षों से आयोजित किया जाने वाला “राष्ट्रीय एकता विशाल इनामी दंगल इस वर्ष भी आगामी 29 दिसंबर दिन रविवार को ग्राम गोपालगंज जिला सिवनी में आयोजित किया गया है । इस दंगल में झांसी ,ग्वालियर ,मथुरा एवं महाराष्ट्र के पहलवान अपना दांव पेंच दिखाएंगे दंगल में क्रमश: प्रथम पुरस्कार 51000 /- द्वितीय पुरस्कार 31000/- रुपए तृतीय पुरस्कार 21000 /-रुपए चतुर्थ पुरस्कार 15000/- रुपए पंचम पुरस्कार 11000/- रुपए एवं सष्टम पुरस्कार 7000/- रखा गया है ।

दंगल में सम्मानित अतिथिगणों को भी आमंत्रित किया गया है दंगल से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु बाबा पहलवान गोपालगंज से संपर्क किया जा सकता है!

उक्ताशय की जानकारी देते हुए दंगल आयोजित समिति के संयोजक श्री बाबा भाई ने समस्त पहलवानों एवं कुश्ती प्रेमियों से दंगल में पधारने का अनुरोध किया है!

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button