देश को विकसित बनाने के लिए स्किल्ड युवाओं का विशेष योगदान:विवेक साहू
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, में भव्य कार्यक्रम आयोजित, 898 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण एवं रोजगार मेले में 454 युवाओं का चयन
Chhindwara 12 January 2025
छिंदवाड़ा यशो :- प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, छिंदवाड़ा में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी विवेक साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करना और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। कार्यक्रम में केंद्र के मैनेजर शैलेष कश्यप ने केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सांसद श्री साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश विकसित बनाने में स्किल्ड युवाओं का विशेष योगदान होता है। आज के युवाओं को नौकरी करने वाले न बनकर नौकरी देने वाले बनना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना की।
कार्यक्रम में 898 प्रशिक्षणार्थियों को उनके कौशल विकास के प्रमाण स्वरूप प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही, कार्यक्रम में आयोजित रोजगार मेले में 15 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इन कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 454 युवाओं का चयन रोजगार के लिए किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ नेता नंदू सूर्यवंशी, राजू नरोटे, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू मंडराह और सिटी मिशन मैनेजर उमेश प्यासी भी उपस्थित रहे।



