WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

किसानों के साथ आपदा के क्षणों में सरकार साथ है – पाल

 किसानों की फसल नुकसानी का सर्वे शीघ्र करें अधिकारी, केवलारी विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

23 मार्च 2023
उगली यशो:- किसानों की नुकसानी का पूरी सहनुभूति के साथ सर्वे किया जाना चाहिये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के हमर्दद और हितैषी है उनकी मंशा के अनुसार ओलावृष्टि से किसानों को हुई नुकसानी का सर्वे किया जाये किसानों की हर परेशानी के समय सरकार उनके साथ है प्रदेश की संवेदनशील सरकार किसानों के हित काम करने वाली सरकार है उक्ताशय के विचार केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने केवलारी के उगली क्षेत्र में ओलावृष्ठि से किसानों की फसल नुकसानी को मौके पर जाकर देखा तथा किसानों को ढाढस बंधाते हुये कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय सरकार पूरी तरह से आपके साथ है श्री पाल ने उपस्थित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि नुकसानी का आंकलन पूरी गंभीता और मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर शीघ्र किया जाये ।
गुरुवार को केवलारी विधायक श्री पाल ने मोहबर्रा,उगली,घुरवाड़ा,धुतेरा,खरपडिय़ा, मलारी,चिखली,पोंडी, खामी,गोरखपुर,सारसडोल,टिकरी,बिछुआ आदि ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामो का दौरा किया । उन्होंने किसान से मुलाक़ात कर ढाढ़स बंधाया तथा अधिकारियों एवं राजस्व के कर्मचारियों को निर्देशित कर प्रभावित किसान को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने के लिये फसलों की नुकसानी का सर्वे मानवीय दृष्टिकोण और उदारता के साथ करने को कहा । श्री पाल ने कहा कि किसानों के मसीहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप 50 प्रतिशत से अधिक की फसल नुकसानी पर 32 हजार प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जाएगा इस प्रकार की बात श्री पाल ने किसानों के समक्ष अपनी बात रखते हुये कहा,साथ ही यह भी बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने किसान भाइयों के लिये कहा हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि अलग से राशि किसानों को दी जाएगी। श्री पाल ने किसान भाइयों को हिम्मत बनायें रखने की बात करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान भाईयों की बेटियों की शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से करायी जायेगी और इसके लिये उन्हें योजनातंर्गत राशि प्रदान की जायेगी ।
किसानों के साथ क्षतिग्रस्त खेतो में जब विधायक श्री पाल पहुँचे और उन्होंने किसानों को साहस दिलाया तो किसानो अपने आपको मजबूत महसूस किया और किसानों ने श्री पाल को अपना सच्चा हितैषी मानते हुये श्री पाल के साथ हमेशा खड़े रहने की बात कहीं । इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!